Your Website Description

विकासनगर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

विकासनगर। वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों में लक्ष्मणपुर, विकासनगर निवासी पूजा चौहान पत्नी विजय चौहान, कुंजा ग्रांट निवासी इश्तकार पुत्र अल्ताफ और नवाबगढ़, वार्ड नंबर-1 निवासी मोहन लाल पुत्र अतर सिंह शामिल हैं।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कुल्हाल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सूरज कंडारी, विकासनगर कोतवाली के उपनिरीक्षक सनोज कुमार, बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गुसाईं तथा कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, पवन बिष्ट, नितिन और कविता रानी शामिल रहे।

पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *