Satpal Maharaj 75th Birthday: भैयाजी जोशी ने दी सतपाल महाराज को जन्मदिन की बधाई, विकास और संस्कृति पर चर्चा

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरकार्यवाह सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी ने बुधवार को उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भैयाजी जोशी ने सतपाल महाराज को उनके 75वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

SJVN

विज्ञापन

भैयाजी जोशी ने सतपाल महाराज के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन अध्यात्म, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सतपाल महाराज की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना भी की।

उत्तराखंड के विकास पर हुई आत्मीय चर्चा

शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों वरिष्ठजनों के बीच उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने और सामाजिक समरसता समेत विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने से जुड़े कई पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सतपाल महाराज ने जताया आभार

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भैयाजी जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के ज्येष्ठ पुत्र श्रद्धेय जी महाराज भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *