अभियंता दिवस पर यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक ने दी शुभकामनाएँ
Dehradun: देश के महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर को मनाए जाने वाले अभियंता दिवस पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने सभी अभियंताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि अभियंता अपने तकनीकी ज्ञान, नवाचार, दूरदृष्टि और समर्पण के माध्यम से विकास की नई राह प्रशस्त करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उत्तराखंड में अभियंताओं का विशेष योगदान
अजय कुमार सिंह ने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक विविधताओं वाले राज्य में विभिन्न संरचनात्मक एवं अन्य विकास गतिविधियों में अभियंताओं का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जलविद्युत क्षेत्र में भी अभियंताओं का योगदान ऊर्जा सुरक्षा, आधारभूत संरचना के विकास और सतत विकास की दिशा में विशेष महत्व रखता है।

यूजेवीएनएल की प्रगति की सराहना
अजय कुमार सिंह ने यूजेवीएनएल के अभियंताओं एवं समस्त कार्मिकों के निरंतर सहयोग और सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रयासों से निगम निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
उन्होंने सभी अभियंताओं एवं उनके परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता की कामना की।
