Dehradun में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति शपथ अभियान, ADM ने दिलाई शपथ

 

देहरादून। जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए आज से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (NMBA) का आगाज हो गया। 14 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाकर किया।

 

कहां-कहां होगी शपथ:

1. स्कूल-कॉलेज:  जिले के सभी सरकारी-निजी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और हॉस्टलों में छात्रों को नशे के दुष्परिणाम बताए जाएंगे।

2. सरकारी दफ्तर:  सभी शासकीय कार्यालयों, निगम और फैक्ट्रियों में कर्मचारियों का सामूहिक शपथ ग्रहण अनिवार्य।

3. *गांव-शहर:  ग्राम पंचायतों, नगर निगम और महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा।

 

प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन शपथ लेकर सर्टिफिकेट डाउनलोड करें और कार्यक्रम की फोटो जिला समाज कल्याण अधिकारी को व्हाट्सएप नंबर 8126692409 पर भेजें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *