देहरादून। नशे के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जनपद में 14 सितंबर से 30 सितंबर तक विशेष नशा मुक्ति शपथ अभियान चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान 14 सितंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे।
*देहरादून के स्कूल-कॉलेज और गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान*
प्रशासन की योजना के मुताबिक यह अभियान सिर्फ सरकारी दफ्तरों तक सीमित नहीं रहेगा। देहरादून के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, यूनिवर्सिटी, हॉस्टल, होटल, होम स्टे और औद्योगिक इकाइयों में लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई जाएगी।
इसके अलावा ग्राम पंचायतों, नगर निगम और नगर पालिकाओं में भी महिला स्वयं सहायता समूहों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन शपथ दिलाई जाएगी।
*ऑनलाइन शपथ लेकर मिलेगा सर्टिफिकेट*
अभियान में शामिल होने वाले सभी लोगों को ऑनलाइन शपथ लेकर अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करना होगा। सभी विभागों को अपने-अपने फोटो और रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजनी होगी।
जिला प्रशासन ने देहरादून के सभी लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
*रिपोर्ट: नवीन बधानी, देहरादून*
