PCS से चयनित 18 प्रशिक्षु शिक्षा अधिकारियों ने SDM से की शिष्टाचार भेंट

नई टिहरी। पीसीएस परीक्षा में चयनित 18 प्रशिक्षु शिक्षा अधिकारियों ने कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली, शिक्षा व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपर जिलाधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

एडीएम ने दी निष्ठा और संवेदनशीलता से कार्य करने की सीख

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को चयन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में शिक्षा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ समझते हुए उनके प्रभावी और समयबद्ध समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

प्रशिक्षु अधिकारियों ने साझा किए अनुभव

भेंट के दौरान प्रशिक्षु शिक्षा अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रशासनिक कार्यों से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े दायित्वों और जनहित के कार्यों को लेकर अपर जिलाधिकारी से आवश्यक मार्गदर्शन भी लिया।

अपर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिम्मेदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *