कार्मिक हितों से जुड़े लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु अवकाश के दिन विशेष बैठक आयोजित

 

देहरादून।
उपभोक्ता सेवा एवं कार्मिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मानव संसाधन अनुभाग में लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड पावर करपोरेशन लिमिटेड द्वारा रविवार, 23 अगस्त 2026 को अवकाश के दिन विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मानव संसाधन अनुभाग की ओर से  आर. जे. मलिक, अधिशासी निदेशक (मा.सं.), द्वारा कार्मिकों से संबंधित विभिन्न लंबित प्रकरणों की जानकारी प्रबंध निदेशक के समक्ष प्रस्तुत की गई। प्रबंध निदेशक ने प्रकरणवार वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रबंध निदेशक ने निर्देशित किया कि कार्मिकों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सभी लंबित मामलों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी की जाएगी। अवकाश के दिन बैठक आयोजित करने का उद्देश्य लंबित प्रकरणों के निस्तारण की गति बढ़ाना तथा कार्मिकों से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

बैठक में मानव संसाधन अनुभाग के अधिकारियों द्वारा लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति से प्रबंध निदेशक को अवगत कराया गया तथा प्रत्येक प्रकरण में अपेक्षित कार्रवाई के संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए।

उत्तराखंड पावर करपोरेशन लिमिटेड कार्मिक हितों से जुड़े मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *