स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग परिसर में ध्वजारोहण

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने विभागीय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

महानिदेशक तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि शासकीय दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन ही राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस अवसर पर अपर निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान, उपनिदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री रवि बिजारनीया, श्रीमती अर्चना सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *