भारतीय रमाबाई अंबेडकर महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

 

 

हरिद्वार। भारतीय रमाबाई अंबेडकर महासभा की बैठक सेक्टर-1, भेल रानीपुर में आयोजित की गई। बैठक में सर्व समाज एवं विभिन्न जातियों को संगठन से जोड़ने तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यकारिणी के विस्तार के तहत मोहित कर्णवाल को प्रदेश महासचिव, शिवम झंगियाल को प्रदेश संगठन मंत्री, धनेश छाछर को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार (पप्पू वाल्मीकि) को जिला महासचिव तथा आदेश कुमार पालीवाल को जिला उपाध्यक्ष देहात की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

इसी क्रम में कुशल कश्यप को भगवानपुर विधानसभा अध्यक्ष, सुदेश चंचल को रुड़की विधानसभा अध्यक्ष तथा अमर कुमार को मंगलौर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

 

इसके अलावा अजय कुमार, जीवा लोहारा और अमन कुमार बिरला को जिला संगठन मंत्री, पंकज शर्मा और पंकज कुमार को जिला सचिव तथा सतीश कुमार को जिला प्रचार मंत्री बनाया गया। वहीं आशीष सौदाई और अनुज कुमार को रानीपुर विधानसभा संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

 

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा प्रदेशभर में संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक एकता और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *