अल्मोड़ा के राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान का होगा आधुनिकीकरण, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं पर जोर

देहरादून:   राजस्व परिषद में आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में संस्थान को भविष्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने तथा नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी/लेखपाल सहित राजस्व अधिकारियों के प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डीजीपीएस रोवर, ईटीएस जैसे आधुनिक सर्वेक्षण उपकरणों, नवीन सॉफ्टवेयर, जीआईएस और ई-गवर्नेंस आधारित प्रशिक्षण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। साथ ही डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम (DILRMP) के तहत उपलब्ध बजट का समयबद्ध उपयोग, आधुनिक प्रशिक्षण लैब की स्थापना और आवश्यक संसाधनों के लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा संस्थान के भवनों, छात्रावास, प्रशिक्षण मैदान और पुस्तकालय की स्थिति की समीक्षा करते हुए जर्जर भवनों की मरम्मत, आवश्यक निर्माण कार्यों और प्रशिक्षुओं के लिए बेहतर आवास, मेस तथा गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *