देहरादून में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, ब्लैक स्पॉट सुधार और ओवरलोडिंग पर विशेष अभियान के निर्देश

 

देहरादून:   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थलों का सर्वे कर डीपीआर तैयार करने, सड़क सुधार कार्य शुरू करने तथा प्रकाश व्यवस्था, गड्ढों की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा।

SJVN

विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को आशारोड़ी से डाटकाली टनल तक सड़क सुरक्षा उपायों को शीघ्र लागू करने, अनधिकृत मीडियन क्रॉसिंग बंद करने और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बजट प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में ओवरलोडिंग, खराब फिटनेस वाले वाहनों और ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक सड़क दुर्घटना का तकनीकी, सामाजिक और आर्थिक विश्लेषण कराने, स्कूल बसों की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग न करने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे संकेतक, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी, स्पीड डिस्प्ले बोर्ड और अन्य सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने तथा सड़क सुरक्षा कार्यों की हर माह समीक्षा करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *