वन विभाग और ताइक्वांडो टीम चमोली ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

 

 

 

चमोली। वन विभाग की गोपेश्वर रेंज और ताइक्वांडो टीम चमोली ने संयुक्त रूप से केदारनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत न्यू बस अड्डा गोपेश्वर के समीप अपर वन क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम में करीब 30 ताइक्वांडो छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर आयोजित पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना और वृक्षारोपण को जनभागीदारी से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, जैव विविधता के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जनसहभागिता की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

वन विभाग के अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प दिलाया। इस दौरान एसडीओ जुगल किशोर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में योगदान देने तथा समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *