देहरादून: लोक संवर्धन पर्व में पांडवास की प्रस्तुति ने बांधा समां

 

 

देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित छठे लोक संवर्धन पर्व के चौथे दिन उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति और संगीत का भव्य उत्सव देखने को मिला। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक रोहित चौहान, लोक गायिका माया उपाध्याय और प्रसिद्ध लोक-फ्यूजन बैंड पांडवास ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

दिनभर आगंतुकों ने देशभर से आए कारीगरों के हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, पारंपरिक आभूषण, काष्ठ एवं पीतल शिल्प, अजरख प्रिंट, टेराकोटा और क्षेत्रीय व्यंजनों का आनंद लिया तथा कारीगरों से संवाद भी किया।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधि ने कहा कि यह आयोजन कारीगरों को राष्ट्रीय स्तर पर बाज़ार उपलब्ध कराने के साथ भारत की सांस्कृतिक विविधता को भी बढ़ावा दे रहा है।

 

लोक संवर्धन पर्व 15 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुला रहेगा। समापन समारोह में प्रसिद्ध पंजाबी गायक परमिश वर्मा की लाइव प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *