चमोली। बदरीनाथ धाम में सामने आए कथित दान हेराफेरी प्रकरण के विरोध में गुरुवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने पीपलकोटी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार्य नहीं है और पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच होनी चाहिए।

यूकेडी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेगी।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंदिर व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *