देहरादून। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को सभी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले से जुड़ी सभी तैयारियां 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं।
डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पेयजल जैसी सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। अवैध दुकानों और फर्जी नामों से संचालित होटल-ढाबों पर कार्रवाई की जाए तथा ओवररेटिंग पर सख्त कदम उठाए जाएं।
कांवड़ मेला 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 4 जोन और 13 सेक्टरों में बांटा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि तैयारियों की नियमित समीक्षा के साथ वह स्वयं भी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
