उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 1 और 2 जुलाई को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 1 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर, जबकि 2 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

मौसम चेतावनी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने, सड़कें बाधित होने पर तत्काल बहाल करने और मौसम संबंधी चेतावनियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *