STF का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

 

 

देहरादून/हरिद्वार।

उत्तराखण्ड को “ड्रग्स फ्री देवभूमि” बनाने के अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)/एएनटीएफ ने ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के सक्रिय सदस्य अंकित कुमार प्रजापति को गिरफ्तार किया है।

 

इस मामले में 11 मई 2026 को थाना मंगलौर क्षेत्र से 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए थे। जांच के दौरान बैंक खातों, डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अंकित कुमार की संलिप्तता सामने आई।

 

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जनवरी 2026 से मुख्य अभियुक्त सचिन मनिहाल के लिए हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में SPASMORE (Tramadol) Capsules की अवैध सप्लाई करता था। अब तक उसके माध्यम से करीब 77 पेटियां (लगभग 6,930 डिब्बे) ट्रामाडोल कैप्सूल की सप्लाई होने का खुलासा हुआ है।

 

पुलिस जांच से बचने के लिए आरोपी ने व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड डिलीट कर दिए थे, लेकिन एसटीएफ ने बैंक लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया।

 

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक JIO कीपैड मोबाइल और एक VIVO V50e मोबाइल फोन बरामद कर सीज किए गए हैं।

 

एसटीएफ के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कुल चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पूरे सप्लाई नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और अन्य सहयोगियों की गहन जांच जारी है।

 

कार्रवाई करने वाली एसटीएफ टीम

निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा, उपनिरीक्षक कमाल हसन, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, हेड कांस्टेबल मनमोहन, हेड कांस्टेबल कैलाश नयाल, कांस्टेबल रवि पंत एवं कांस्टेबल दीपक नेगी।

 

एसटीएफ की अपील:

यदि आपको नशा तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा एसटीएफ/एएनटीएफ को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *