केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचने पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा उत्तराखंड में उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

केंद्रीय मंत्री के उत्तराखंड दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *