देहरादून। शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय दून मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने भाग लेकर रक्तदान किया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
रक्तदान शिविर से पूर्व शिवसेना के प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने सभी शिवसैनिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 19 जून 1966 को शिवसेना प्रमुख एवं हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना की स्थापना की थी।

उन्होंने कहा कि शिवसेना की स्थापना महाराष्ट्र के मजदूरों, मजलूमों एवं शोषित वर्ग के उत्थान के उद्देश्य से की गई थी। मुंबई में बोया गया यह बीज आज पूरे देश में एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिवसेना समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है और विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
दून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शशि उपप्रेति एवं आशीष चंद्र ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर सभी शिवसैनिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

रक्तदान शिविर प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुआ और सायंकाल तक चला। इस दौरान जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, जितेंद्र निर्वाल, विशाल बेदी, अरविंद शर्मा, वासु परविंदा, विकास मल्होत्रा, किशन सिंघल, अभिनव बेदी, भूपेश पुरोहित, गोकुल परविंदा, हर्षित कुमार, कृष्ण कमल, विजय गुलाटी, रवि ग्रोवर, इंद्रेश सुनेजा, सार्थक गर्ग, श्रीजांश श्रीवास्तव, हार्दिक गर्ग, लालू सिंह, गौरव क्लोनी, हरजीत सिंह, शिवम शर्मा, सोनू सिंह, आदेश चंदेल, जशन चंडोक, बॉबी सिंह, अमित बजाज, मोनू सिंह, गुलशन कुमार, लक्की सिंह, शंभू कुमार, गुरमुख, सौरभ क्लोनी, मोहित शर्मा, अजय सिंह, अमन कुमार, गुरविंदर सिंह और मोहिउद्दीन अहमद सहित अनेक शिवसैनिक उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया तथा नियमित रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया।
