प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से बॉक्सर मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता, विश्व विख्यात बॉक्सर एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य Mary Kom ने शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान कॉरपोरेट एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभाओं के विकास के लिए विभिन्न संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की गई।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने, खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने तथा राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया गया।

चर्चा में राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं के विकास हेतु संभावित सहयोग और पहल पर भी मंथन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *