काशीपुर। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रविवार को Kashipur के जैतपुर घोषी पहुंचकर विधायक Trilok Singh Cheema के ताऊजी सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना भी की।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
