रुद्रप्रयाग पुने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खोया मोबाइल ढूंढकर लौटाया, यात्री ने जताया आभार

,

 रुद्रप्रयाग    विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस प्रशासन निरंतर मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर रुद्रप्रयाग पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया है।

तीर्थ यात्री रानी देवी (पत्नी राहुल मराठा) निवासी गुणावत, थाना सदलपुर, जिला धार (मध्य प्रदेश), बाबा केदारनाथ के दर्शन कर वापस लौट रही थीं। इस दौरान रामबाड़ा से ऊपर पैदल मार्ग पर उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया। मोबाइल खोने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल खोजबीन शुरू कर दी।

कड़ी मशक्कत और सतत प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आखिरकार मोबाइल फोन बरामद कर लिया। इसके पश्चात अपर उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, चौकी प्रभारी भीमबली एवं आरक्षी रामनारायण ध्यानी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रानी देवी को बुलाकर उनका मोबाइल सुरक्षित उनके सुपुर्द किया।

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर यात्री की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें मोबाइल मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन रुद्रप्रयाग पुलिस की तत्परता और ईमानदारी ने उनका विश्वास और भी मजबूत कर दिया।

पुलिस के इस मानवीय, सेवाभावी और जिम्मेदार रवैये की न केवल संबंधित यात्री, बल्कि अन्य श्रद्धालुओं द्वारा भी भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। केदारनाथ यात्रा के दौरान इस प्रकार की घटनाएं पुलिस की संवेदनशीलता और समर्पण को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *