यूजेवीएन लिमिटेड के विद्युत गृहों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 उत्पादन की दृष्टि से शानदार साबित हुआ। निगम की परियोजनाओं द्वारा नदी जल की उपलब्धता के अनुरूप ही उत्पादन किया जाता है। इस वर्ष कम वर्षा और हिमपात के कारण अधिकांश समय नदियों का जलस्तर कम रहा, फिर भी अधिकांश विद्युत गृहों ने अपने तय लक्ष्यों को पार कर रिकॉर्ड उत्पादन किया।

अजय कुमार सिंह ने बताया कि योजनाबद्ध रखरखाव और संचालन के कारण मशीनों की उपलब्धता लगभग 90 प्रतिशत रही, जिससे उत्पादन में बेहतरीन परिणाम सामने आए। उन्होंने यह भी बताया कि वृहद, मध्यम और लघु जल विद्युत परियोजनाओं ने इस उपलब्धि में समान रूप से योगदान दिया।

इस वर्ष निम्नलिखित विद्युत गृहों ने अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक उत्पादन किया:

विद्युत गृह लक्ष्य (मिलियन यूनिट) उत्पादन (मिलियन यूनिट)
ढकरानी 101 126.170
ढालीपुर 220 226.654
कुल्हाल 140 147.574
व्यासी 331 348.864
तिलोथ 467 482.355
चीला 616 645
रामगंगा 290 326.727
खटीमा 21.230
गलोगी 7 8.103
दुनाव 2.4 3.017
उरगम 7.1 7.665
काली गंगा-प्रथम 8 8.224
काली गंगा-द्वितीय 12 12.221
मध्यमहेश्वर 32 33.781

अजय कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यूजेवीएन के कुशल प्रबंधन, बेहतरीन कार्य योजना और उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति ने ही यह रिकॉर्ड उत्पादन संभव बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *