उत्तरकाशी में रक्तदान शिविर का आयोजन, 4 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान

उत्तरकाशी:
उत्तरकाशी में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम के तहत जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान कुल 27 लोगों ने भविष्य में रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया, जबकि 4 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया।

रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत एवं जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी.एस. पोखरियाल द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और सरकार के चार वर्षों की सेवा भावना को स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *