उत्तरकाशी में होटल व होमस्टे पंजीकरण के लिए विशेष शिविर, लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण

उत्तरकाशी:
उत्तरकाशी में जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम परिसर में होटल एवं होमस्टे से संबंधित लंबित प्रकरणों और पंजीकरण मामलों के निस्तारण हेतु एक विशेष शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में होटल एवं होमस्टे संचालकों ने विद्युत एवं जल कनेक्शन, फायर एनओसी, खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र, पर्यटन विभाग पंजीकरण सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों से जुड़े मामलों को संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत किया। विभागीय अधिकारियों द्वारा इन प्रकरणों का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कमल किशोर जोशी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य होटल पंजीकरण की अनिवार्यता तथा उससे संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्रों की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण के होटल संचालन करने पर ₹10,000 का चालान तथा इसके बाद ₹1,000 प्रतिदिन की दर से जुर्माने का प्रावधान शासनादेश में किया गया है।

पर्यटन विभाग के अनुसार, इस वर्ष अब तक 112 होमस्टे एवं 44 होटल पंजीकृत किए जा चुके हैं। वहीं वर्तमान तक जनपद में कुल 457 होमस्टे और 446 होटल पंजीकृत किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *