हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार प्रवास के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संत समाज के मार्गदर्शन को समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद और प्रेरणा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए संत समाज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *