नई टिहरी। प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला द्वारा शुरू की गई जन आशीर्वाद यात्रा के तहत उन्होंने द्विजुला घाटी के गोदड़ी, क्यार्की, हलेथ, सिलारी, कोरदी, गैरी राजपूतों की,बेथाण आदि गांवों में घर-घर जनसंपर्क किया और निकट राजनीतिक भविष्य के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा इस अवसर पर पूर्व प्रमुख ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा मे जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन प्रतापनगर की राजनीति मे एक बडा बदलाव लेकर आयेगा
यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि सेवा, संकल्प और प्रतापनगर के समग्र विकास को लेकर शुरू की गई जन आशीर्वाद यात्रा धीरे धीरे एक परिवर्तन यात्रा का रूप ले रही है जो तब तक नहीं रुकेगी जब तक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव नहीं आता है
उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों बाद भी प्रतापनगर क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बहुत ही कमजोर है उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र का ज़िक्र करते हुए कहा कि टिहरी बांध के बनने के बाद प्रतापनगर की जनता चिकित्सा सुविधाओं के अभाव का बडा द्धंश झेल रही है स्थानीय स्तर पर संचालित स्वास्थ्य केंद्रों मे कई बार लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने के कारण लोगों को टिहरी ,उत्तरकाशी व देहरादून के चक्कर लगाने पढते है जिसके कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पढता है ।
उन्होने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना बहुत जरूरी है जिसके लिए वे जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निरंतर प्रयास करते रहेंगे और भरोसा दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और जिस तरह आज वे उनके बीच हैं भविष्य में भी उसी तरह तत्पर रूप से खड़े रहेंगे इस अवसर पर पूर्व प्रमुख के साथ नक्सा सिह रावत ,अनूप सिह, दिनेश सिह, राकेश सिह, रमेश सिह ,नरेश सिह, मुकेश सिह ,भागेश आदि शामिल थे।
