मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास का त्योहार होने के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। यह पर्व हर्षोल्लास के वातावरण में सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर की अमूल्य पहचान है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। होली के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं।

मुख्यमंत्री ने भगवान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर से प्रार्थना करते हुए कामना की कि होली का यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर आए तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और सफलता के नए रंग भर दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *