बौराड़ी अस्पताल के आयुष विंग को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

नई टिहरी जिला मुख्यालय स्थित बौराड़ी अस्पताल के आयुष विंग को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। नितिका खण्डेलवाल ने टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।

यह सम्मान बीते वर्ष 21 जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन में आयुष विंग की महत्वपूर्ण भूमिका और सक्रिय सहभागिता के लिए दिया गया।

योग केवल व्यायाम नहीं, जीवनशैली है: जिलाधिकारी

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि योग केवल स्वास्थ्य संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का प्रभावी साधन है। उन्होंने आयुष विंग की टीम की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी लगन और निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

योग दिवस के सफल आयोजन में टीम की मेहनत को प्रशासन स्तर पर विशेष रूप से सराहा गया।

11 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला सम्मान

सम्मान समारोह में कुल 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में—

  • वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सत्यबीर रावत एवं सिद्धि मिश्रा

  • चिकित्साधिकारी कर्ण पाल सिंह, विनोद रावत व पंकज रतूड़ी

  • मुख्य फार्मेसी अधिकारी बीपी बडोनी

  • मनोज धिरवाण

  • पंचकर्म सहायक रजनी सेमवाल

  • योग सहायक वैशाली जुयाल

  • सेवक रघुवीर सिंह गुसाईं एवं सरिता खरोला

सभी को उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *