विकासनगर में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सामाजिक समरसता का संदेश

विकासनगर। सामाजिक संस्था रोटरी दून विकास के तत्वावधान में शनिवार को त्रिशला देवी जैन अतिथि भवन में सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में 11 युगल परिणय सूत्र में बंधे। पंडित रामचंद्र पैन्यूली के सानिध्य में सनातन पद्धति से विधि-विधान के साथ विवाह संस्कार संपन्न हुए।

बैंड-बाजों की धुनों के बीच सभी जोड़ों का वरमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा ग्यारह पुरोहितों द्वारा पाणिग्रहण संस्कार कराए गए। इस पावन अवसर पर नवदंपतियों के सैकड़ों परिजन और परिचित भी उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में Rotary International District 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. रवि प्रकाश, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, रोटरी जोन-21 के असिस्टेंट गवर्नर तपन कौशिक, पूर्व विधायक कुलदीप पराशर, समाजसेवी रूपा शर्मा, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं समाजसेवी रघुनाथ सिंह नेगी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।

गृहस्थ जीवन के लिए भेंट

रोटरी दून विकास की ओर से सभी युगलों को गृहस्थ जीवन हेतु आवश्यक उपयोगी सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि रोटरी पिछले 28 वर्षों से समाज के सहयोग से इस तरह के सामाजिक कार्य निरंतर कर रही है।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी—सचिव दीपक मित्तल, पूर्व अध्यक्ष रोहित गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय धीमिजा, डॉ. दिनेश भंडारी, प्रदीप पोत्रा, अनिल जैन, राजीव चावला, सुरेश रावत, प्रशांत जैन, दीपक मेहंदी रत्ता, नितेश अरोड़ा, ज्ञानेंद्र सिंह रोहिला, राजकुमार जैन, तरुण अरोड़ा, अरुण मित्तल, अरुण शर्मा, सुमन भारद्वाज, कला रावत, अनीता रोहिला सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *