मुख्य सचिव की अध्यक्षता में NCORD बैठक, नशा विरोधी कार्रवाई को तेज करने के निर्देश

देहरादून। सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में NCORD की 10वीं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में नशे के खिलाफ समन्वित और प्रभावी कार्रवाई को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने 546 लंबित प्रकरणों को दो माह में निस्तारित करने और पेडलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोटद्वार में नशा मुक्ति केंद्र जल्द शुरू करने और सभी जिलों के अस्पतालों में 5–10 बेड के डी-एडिक्शन सेंटर आरक्षित करने को कहा।

बैठक में स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने, एंटी ड्रग क्लब सक्रिय करने और एनजीओ एवं नागरिक समाज को सहभागी बनाने के निर्देश दिए गए। ड्रग डिटेक्शन किट का व्यापक उपयोग और हॉटस्पॉट्स पर निगरानी भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सचिन कुर्वे, पुलिस महानिरीक्षक एस नगन्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो से उप महानिदेशक ए पी तिवारी और सभी जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *