New Tehri: राजकीय पॉलिटेक्निक बछेलीखाल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

नई टिहरी। Government Polytechnic Bachelikhal में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य समापन हो गया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दूसरे दिन एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। 1500 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में सागर प्रथम, ललित मोहन द्वितीय और अनुज कुमार तृतीय रहे। बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि शालिनी दूसरे स्थान पर रहीं। बालकों की 400 मीटर दौड़ में हिमांशु प्रथम, अरविंद द्वितीय और समीर तृतीय स्थान पर रहे।

चक्का फेंक (बालिका वर्ग) में नीलम ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय और सुरमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालकों के वर्ग में विनय प्रथम, सागर द्वितीय और अरविंद तृतीय रहे।

समापन अवसर पर प्राचार्या नर्मदा सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी एवं कॉलेज स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *