उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश

देहरादून। राज्य में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठकों में स्पष्ट किया है कि सरकार अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

हालिया घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया, लेकिन साथ ही निर्देश दिए कि केवल घटना के बाद कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपराध की रोकथाम के लिए पूर्व-निवारक रणनीति भी सशक्त की जाए।

इसी क्रम में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तबादले किए गए हैं, ताकि व्यवस्था को अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नागरिक बिना किसी भय के पुलिस तक पहुंचें और उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *