मूसलाधार बारिश से श्यामपुर क्षेत्र में जलभराव, कई गांवों में घुसा पानी

हरिद्वार। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कांगड़ी से लालढांग और चिड़ियापुर तक कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम ने मशीनों की मदद से पानी की निकासी कर आवागमन सुचारु करने का प्रयास किया।

 

गाजीवाली गांव में जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने पोकलेन मशीन से पानी की निकासी कराई। उमेश्वर धाम के पास पुलिया से तेज बहाव का पानी गांव में घुसने से कई घर जलमग्न हो गए और एक मकान की दीवार ढह गई। सजनपुर की गलियां भी पानी से भर गईं, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित रही।

 

ग्राम प्रधान रूबी पाल ने बताया कि नालियों की उचित निकासी नहीं होने से बारिश का पानी गांव में भर रहा है। वहीं टांटवाला गांव में खेत जलमग्न हो गए, जिससे गन्ना और धान की फसल प्रभावित हुई। नौकी मार्ग पर जलभराव के कारण दूध संग्रह वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच सके।

 

गुर्जर बस्ती और समसपुर कटेबड़ गांव में भी जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नालों में जमा कूड़े को जलनिकासी में बाधा का कारण बताया।

 

इस बीच नायब तहसीलदार मदन लाल और कानूनगो आदेश कुमार ने श्यामपुर बाढ़ चौकी तथा श्मशान घाट क्षेत्र में भू-कटाव का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *