कपकोट बन रहा एडवेंचर टूरिज्म हब, राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में रोमांच का अनुभव

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साहसिक पर्यटन प्रोत्साहन के तहत सुदूर पर्वतीय क्षेत्र कपकोट अब राष्ट्रीय एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर उभर रहा है। फरवरी 5 से पांच दिवसीय राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता ने इस शांत ग्रामीण अंचल को रोमांच प्रेमियों का प्रमुख आकर्षण बना दिया।

देशभर के 92 पायलटों में से 78 ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। स्थानीय दर्शकों और पर्यटकों की भारी उपस्थिति ने उत्साह को और बढ़ाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे और क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने किया।

प्रतियोगिता में मनीष उप्रेती ने प्रथम, मनीष भंडारी द्वितीय और पंकज कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला पायलटों को भी विशेष प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि कपकोट अब केवल ग्रामीण इलाका नहीं, बल्कि देश का उभरता हुआ एडवेंचर टूरिज्म केंद्र बन चुका है और भविष्य में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *