महापौर आरती भंडारी ने वार्ड 40 बिल्केदार में सुनीं जनसमस्याएं

श्रीनगर।
नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने वार्ड संख्या 40 बिल्केदार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत कर वार्डवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने वार्ड से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याएं महापौर के समक्ष रखीं, जिन पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई।

महापौर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की बात सीधे सुनना और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

महापौर आरती भंडारी ने कहा कि वार्डवासियों द्वारा जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में लाई गई हैं, उनका शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार सभा अध्यक्ष बिल्केदार बिपेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तम सिंह कठैत, सेवानिवृत्त कैप्टन दिगंबर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *