जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने नाबार्ड विकास निधि की परियोजनाओं की समीक्षा की, नौगांव मंडी के हस्तांतरण पर कड़ा रुख

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (Rural Infrastructure Development Fund) के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को ग्रामीण विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट के पारदर्शी उपयोग पर विशेष जोर दिया।

विशेष रूप से नौगांव मंडी के संचालन के मुद्दे पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस माह में हस्तांतरण नहीं होने पर मंडी समिति के संचालन को उद्यान विभाग को हस्तांतरित करने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण और परियोजनाओं की भौतिक प्रगति के लिए एसडीएम और बीडीओ की टीम गठित करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों और नाबार्ड अधिकारियों ने कार्यों की समीक्षा के लिए वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

बैठक में नाबार्ड के डीजीएम पारित गुप्ता समेत समस्त उपजिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों ने अपनी तैयारियों और प्रगति की जानकारी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *