CM धामी सरकार का बड़ा ऐलान: 195 करोड़ की मंजूरी!

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सड़क सुरक्षा, सौंग बांध पेयजल परियोजना, नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और आपदा राहत से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के लिए लगभग ₹195 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

सौंग बांध और सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने “पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता” (SASCI) योजना के तहत सौंग बांध पेयजल परियोजना के स्थापत्य निर्माण कार्यों के लिए ₹103.80 करोड़ और सड़क सुरक्षा अनुरक्षण के लिए ₹73.11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की।

अपराध कानूनों की तकनीकी सुदृढ़ीकरण योजना
राज्य में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलों और प्रशिक्षण केंद्रों में वर्चुअल कंप्यूटर लैब की स्थापना और फॉरेंसिक वर्कस्टेशन बनाने हेतु ₹9.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

धराली आपदा प्रभावितों को राहत
उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त को आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और भवनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹6.60 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई। इसके अतिरिक्त कृषि प्रभावित 64 लाभार्थियों को ₹6.72 लाख की अतिरिक्त राहत राशि भी दी गई।

मुख्यमंत्री घोषणाओं का त्वरित क्रियान्वयन
नौ योजनाओं के तहत पुरोला, धारचूला और चकराता में पर्यटन मार्ग, संपर्क मार्ग और समाज कल्याण संबंधित योजनाओं के लिए कुल ₹2.21 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।

बागेश्वर जिले के तीन मोटर मार्गों का नामकरण
मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जिले के तीन मोटर मार्गों के नाम बदलने की भी स्वीकृति दी:

  • काण्डे थपलिया → स्व. राम सिंह गडिया मोटर मार्ग

  • करूली बैण्ड से गाजली बिजौरिया → शहीद स्व. रामदत्त पाण्डेय मोटर मार्ग

  • बिलखेत गैराड़ → स्व. हीरा सिंह धपोला मोटर मार्ग

One thought on “CM धामी सरकार का बड़ा ऐलान: 195 करोड़ की मंजूरी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *