जौनसारी अखोड़ को मिला भारत सरकार का रजिस्ट्री प्रमाण पत्र

चकराता।  क्षेत्र चकराता के लिए यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। भारत सरकार द्वारा अखरोट के परीक्षण के उपरांत अखरोट की एक विशेष किस्म को “जौनसारी अखोड़” के नाम से पंजीकृत (रजिस्ट्री) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इस प्रमाण पत्र के मिलने के बाद अब इस किस्म की अखोड़ को पूरे भारत में “जौनसारी अखोड़” नाम से बेचा जा सकेगा।

 

इस उपलब्धि का श्रेय सूरज प्रकाश कॉल ने अपने पिता स्वर्गीय देवीदास कॉल को दिया, जिन्होंने सबसे पहले इस पौधे को लगाया था। वहीं, पौधे की सही देखरेख और परवरिश का श्रेय उन्होंने अपने बड़े भाई डॉ. किशोरी लाल को दिया, जिनके प्रयासों से यह पौधा आज इस मुकाम तक पहुँचा। यह रजिस्ट्री प्रमाण पत्र डॉ. अशोक कुमार शर्मा, कृषि एवं विश्वविद्यालय ढकरानी द्वारा प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने सूरज प्रकाश कॉल को बधाई देते हुए कहा कि इस किस्म को सुरक्षित रखना और आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि भविष्य में भी इसकी पहचान बनी रहे। प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर सूरज प्रकाश कॉल ने अपने पिता स्वर्गीय देवीदास कॉल, बड़े भाई डॉ. किशोरी लाल तथा डॉ. अशोक कुमार शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए सभी को इस सफलता के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *