विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून  ।  विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 का आयोजन विधानसभा क्षेत्र सहसपुर में किया गया। प्रतियोगिता में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक सहदेव  पुंडीर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और प्रदेश व देश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए निरंतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *