भाजपा सरकार जन अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप  कर रही है कार्य : भट्ट

 

उत्तराखंड। भारतीय जनता पार्टी, कोटद्वार की और से आयोजित जिला कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत–2047 के संकल्प तथा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट  का कोटद्वार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने कौड़िया बैरियर में जोरदार स्वागत – अभिनन्दन किया।कोटद्वार में पनियाली वन विभाग के सभागार में आयोजित जिला कार्यकर्ता बैठक का प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष  शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, महापौर  शैलेन्द्र सिंह रावत, राज्य मंत्री राजेन्द्र अन्थवाल, ऋषि कंडवाल, ब्लॉक प्रमुख बीना राणा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भट्ट ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और यशस्वी मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है। लोकसभा , विधानसभा , निकाय, पंचायत और सहकारी संघों में भाजपा को मिल रही जीत साबित करती है भाजपा सरकार जन अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है, यही वजह है कि अपने घटते जनाधार से बौखलाकर कांग्रेस ओछी एवं घटिया राजनीति पर उतर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *