
गौचर। गौचर मेले की स्टार नाइट में युवा दिलों की धड़कन गढ़वाली लोकगीत गायक मंगलेश डंगवाल ने अपने गानों की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।
सोमवार रात को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवा लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने अपने कार्यक्रम की शुरुवात गणेश वंदना के साथ की।

उन्होंने गंगा यमुना और रवाई घाटी के आंचलिक सांस्कृतिक परिवेश की झलक अपने गानों के माध्यम से प्रस्तुत करी।

अपनी शानदार प्रस्तुतियो में मेरी सुभागा सजली नाक मा च नथुली, ठुमका लगों मेरी बसंती तै देखण ऐगी छोरी छुलकु जगे कि, सबासे साबासे, सह कलाकार कंचन भंडारी ने हे नन्दा हे गौरा कैलाशू की जात्रा और मोहित सती ने हे मेरी माता सुरकंडा मंगलेश डंगवाल ने मंच को साझा करते हुए कहा कि अपने कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंड की आंचलिक सांस्कृतिक विरासत को


अपने गायन के माध्यम से व्यापक स्वरूप में प्रचारित करने के संकल्पबद्ध हैं। इस अवसर पर मेलाधिकारी सोहन सिंह रांगड, पालिका अध्यक्ष संदीप नेगीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी त्रिवेन्द्र राणा, 8 तहसीलदार सुधा डोभाल, पालिका सभासद पूनम रावत, विनोद कनवासी, विनीत रावत, गौरव कपूर सहित कई लोग मौजूद थे।


