गौचर मेले में जिला सैनिक कल्याण द्वारा भूतपूर्व सैनिक सम्मलेन का आयोजन किया गया

 

 

 

गौचर। जिला सैनिक कल्याण के तत्वावधान में मंगलवार को भूतपूर्व सैनिक सम्मलेन का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा भूतपूर्व सैनिकों व शहीदों के परिवारों के लिए संचालित में योजनाओं के साथ अभिलेख सुधार व स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उनसे लाभान्वित होने की बात कही।

 

इस अवसर पर गेलेन्टरी अवार्ड्स वाले और अस्सी वर्ष से ऊपर गौरव सैनानियों व वीरांगनाओं को पुरस्कृत किया गया।

 

सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित बिग्रेडियर एम एस ढिल्लन वी एस एम कमांडर नाईन मांउटेन बिग्रेड ज्योर्तिमठ ने किया ।

 

 

 

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल चन्द्रशेखर गुप्ता के अलावा जीत सिंह बिष्ट,रधुनाथ सिंह बिष्ट,उमरांव सिंह नेगी,मातवर कनवासी, वीरपाल नेगी, पुष्कर सिंह सगोई, शिशुपाल सिंह सगोई,ओमप्रकाश मिश्रा, रधुवीर गुसाईं, भगवती प्रसाद खंडूरी,दिलवर बिष्ट सहित कई भूतपूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं ने बड़ी संख्या मौजूद थे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *