चिपको आंदोलन पर आधारित नाटक “मैं गोरा हूं” का मंचन

उत्तरकाशी : हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव समारोह संपन्न हुआ। इसमें नाटक विधा प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी, नौगांव उत्तरकाशी के दल का नाटक “मैं गौरा हूं” का मंचन कर तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है  ।
नाटक के निर्देशक शिक्षक सुरक्षा रावत ने बताया कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर आधारित “चिपको आंदोलन” की प्रणेता गौरा देवी पर यह नाटक प्रस्तुत किया गया। यह नाटक गौरा देवी की जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके योगदान को समर्पित किया गया।
इस प्रस्तुति में कु.रिया, कु.कनिका, कु.मानसी एवं ऋषभ ने शानदार अभिनय किया। प्रधानाचार्य नरेश रावत, रमेश लाल, प्रकाश भंडारी, अरविंद पश्चिमी, कुसुम रावत एवं समग्र शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *