बिरजा इण्टर कालेज के छात्रों ने नचिकेता में चलाया स्वच्छता अभियान 

  चिन्यालीसौड़। बिरजा इण्टर कालेज के छात्र – छात्राएं व स्टाफ ने नचिकेता ताल के भ्रमण कर पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश दिया है ।  छात्र- छात्रों ने नचिकेता ताल  और मंदिर परिसर में  स्वच्छता अभियान चलाया है। इस दौरान छात्रों ने नचिकेता ताल क्षेत्र की विभिन्न प्रकार   की जानकारियां एकत्रित की।
बिरजा इंटर कॉलेज के कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्रायें एक प्रोजेक्ट के तहत नचिकेताताल,चौरंगी खाल के भ्रमण पर निकले है। इस दौरान उन्होंने ताल परिक्षेत्र में उत्पन्न हुई विभिन्न प्रकार की रासायनिक जड़ी बूटियों एवं पेड़-पौधों की जानकारी हासिल की। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एस डी घिल्डियाल  ने छात्रों को ताल के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व  की जानकारी देते हुए बताया कि नचिकेता उत्तरकाशी का एक छिपा हुआ रत्न है।
जो रोडोडेंड्रोन और ओक के पेड़ों के बीच स्थित एक खूबसूरत, साफ़ पानी वाली झील है और हिमालय की चोटियों से एक मनोरम दृश्य की तरह घिरा हुआ है। यह न केवल स्कूली बच्चों को बल्कि देश भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नचिकेता प्रोजेक्ट के माध्यम से विभिन्न करियर अवसरों, इकोसिस्टम के महत्व के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *