उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में भालू के आंतक से ग्रामीण दहशत में। एक बाद एक हमलों के खौफ से लोग सहमे है
गुरुवार रात्रि को अस्सी गंगा घाटी क्षेत्र के ग्राम भंकोली से लगभग 5 किलोमीटर पैदल दूर स्थान क्वारी नामे तोक में (जंगल) सूरत सिंह अपनी गौशाला (छान) में बकरियों बंद कर रात्रि विश्राम अपने घर भंकोली आ गये थे।
शुक्रवार को करीबन 11 बजे गौशाला (छान) पहुंचे तो भालू द्वारा गौशाला( छान) को तोड़कर भेड़ बकरियों पर हमला किया, जिसमे 8 भेड़ एवं 2 बकरी को भालू द्वार मारी गयी तथा 4 बकरियां घायल होने की सूचना हैं।
घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। उधर राजस्व उप निरीक्षक समेत पशुचिकित्सा की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
