चम्बा क्षेत्र में विभिन्न मतदान केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

 टिहरी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सोमवार को टिहरी जनपद के चम्बा विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया और वहां की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं को देखा और वहां मौजूद अधिकारियों से फीडबैक भी प्राप्त किया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बूथ संख्या 95 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय दिखौलगांव, बूथ संख्या 97 राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुल्डी, बूथ संख्या 105, 106 और 107 राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवताधार, बूथ संख्या 29 ग्राम पंचायत कोटिगाड़, बूथ संख्या 21 प्राथमिक विद्यालय बांगासुधार (उदयकोट), तथा राजकीय जूनियर विद्यालय जुगड़गांव (तंगला) में चल रही मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया। सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होता पाया गया, जिससे निर्वाचन अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित मतदान कर्मियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और यह सुनिश्चित किया कि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *