बहुउद्देशीय शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने 95 लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित

 

Uttarkhand: प्रदेश के कृषि, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विकासखण्ड काशीपुर के सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया और शासन स्तर के प्रकरणों पर प्राथमिकता पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

अपने सम्बोधन में सरकार की उपलब्धि रेखांकित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने पर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता की सरकार, जनता के द्वार नारे को आत्मसात करते हुए कार्य कर रही है। हमने ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त करने का संकल्प लिया है। काबीना मंत्री ने कहा कि पिछले 3 वर्षो में 23 हजार से अधिक युवाओं को स्थायी रोजगार देने का काम धामी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार का संकल्प है कि जिन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, उनका लोकार्पण भी हमारे द्वारा ही किया जाऐगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *