कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी राष्ट्रपति को विदाई

 

देहरादून। उत्तराखंड प्रवास के बाद शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना हो गई। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व अन्य लोगों ने उन्हें विदा किया।

शनिवार को दोपहर के समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची, जहां पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, टिहरी लोक सभा सीट से सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने उन्हें विदाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *