बद्रीनाथ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम को साकार करते हुए आज चमोली एवं रुद्रप्रयाग जिलों के प्रमुख धार्मिक स्थलों बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम एवं नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
आयुष विभाग, आयुष शिक्षा निदेशालय एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सकों, बीकेटीसी अधिकारियों, नगर पंचायत प्रतिनिधियों, सेना, आईटीबीपी, पुलिस, तीर्थ पुरोहितों, स्कूली बच्चों, अध्यापकों व देश-विदेश से आए तीर्थयात्रियों ने सहभागिता की।
